सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब की किटी सदस्यों ने हरियाली तीज उत्सव कविनगर में धूमधाम से मनाया। तीज उत्सव में सावन के गीतों की धूम रही और सभी ने सावन के नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाली तीज उत्सव में भाग लेने के लिए क्लब की सदस्याएं सज.धजकर पहुंची। सावन के गीतों से उन्होंने सभी का दिल जीता। इसके बाद सभी ने मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। 

विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सभी ने तम्बोला खेलकर भी पुरस्कार जीते। तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही जिसमें सभी सदस्याओं ने भाग लिया। मेघना बंसल व उषा गर्ग को तीज क्वीन का ताज़ पहनाया गया। आयोजक अलका गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।
Previous Post Next Post