रिपोर्ट :- अजय रावत

ग़ाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्य सभा संसाद संजय सिंह के नेतृत्व मे दूसरी बार आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा शाखा लगाकर स्वच्छ भारत स्वच्छ नदियां के तहत हिंडन नदी का सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस से पूर्व भी सांसद संजय सिंह की अगुवाई में तिरंगा शाखा के तहत गाजियाबाद के हिंडन नदी के छठ पूजा घाट पर स्वछता अभियान चलाया गया था। आज पुन: इस श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिंडन नदी की सफाई करने का कार्य किया गया।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास से हिंडन नदी स्वच्छ ना हो, ऐसा संभव नहीं है सत्ता में बैठी सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंगा यमुना जैसी नदियों को साफ करने के लिए नारे तो लगाए परंतु नदियों की सफाई पर कोई काम नहीं हुआ बल्कि उनके सफाई के बजट वो डकार गई। हमने तिरंगा शाखा के तहत महापुरुषों के बारे में राष्ट्रभक्ति के बारे में और नदियों की सफाई का अभियान चलाया है। 

उन्होंने कहा की अगर सत्तारूढ़ सरकार पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करती तो विपक्ष को आज नदियों को साफ करने का अभियान हो नहीं चलाना पड़ता और आम आदमी पार्टी इस कार्य को ईमानदारी से निभाते हुए जनता को बताएगी स्वच्छ भारत के नारे से नदिया साफ़ नहीं होती बल्कि उस पर काम करके सफाई अभियान की टीम बनाकर सफाई का अभियान पूरा होता है समाज में बहुत सारे व्यक्ति ऐसे होंगे जो इस तरीके का श्रमदान करना चाहते हैं वो आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा एक ऐसा ही मंच है जहां पर आप जुड़ सकते है। हम ऐसे देश भक्तों का हृदय से स्वागत करेंगे।
 
इस अभियान मे सपत्नीक पहुँचे सांसद संजय सिंह व उनकी धर्म पत्नी अनीता सिंह , पूर्व विधायक नितिन त्यागी,  सोमेन्द्र ढाका (प्रांत अध्यक्ष), सचिन शर्मा (ज़िला अध्यक्ष), व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव दीपक वर्मा,धीरेंद्र प्रताप सिंह,अनूप पांडे, निमित यादव,ओमवीर सिंह,मोहित, बिट्टू त्यागी, शैली सिंह, एस पी यादव, ओमप्रकाश, संजय मिश्र, फ़िरोज़, राहुल, कल्पना, विभा सिंह,,कमल,आर पी पांडे,रशीद, इकराम अंसारी आदि  उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post