रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- उत्तराखंड में मनाया जा रहा है हरेला पर्व अवसर पर लघु व्यापारी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वाराहरेला पर्व की पावन बेला पर कंधारी धर्मशाला में फलदार पौधों का रोपण कर हरियाली पर्व  मनाने का  संदेश दिया। कंधारी धर्मशाला स्थित प्रांगण में छोटे-छोटे गमलों के अंदर बेल वृक्ष, आम, रात की रानी चमेली, अशोक नीम इत्यादि पर जातियों के फलदार वृक्ष रोपण किया।                                                       
हरेला पर्व पर वृक्षारोपण के दौरान भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा पावन हरेला पर्व हमें पर्यावरण से प्रेम करने की प्रेरणा देता है। उत्तराखंड राज्य में चिपको आंदोलन की अगुवाई में उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा की गई थी। आज हरेला पर्व पर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए कि हर माह किसी सार्वजनिक स्थल पर एक वृक्ष जरूर लगाएं।
 
वृक्षारोपण में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से कुंवर सिंह मंडवाल, राजेश खुराना, संजय भारद्वाज, सुंदरलाल राजपूत, रवि सभरवाल, संजय बंसल, विवेक रावत, सोनू गर्ग आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Previous Post Next Post