रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- संत नगरी कनखल स्थित श्री योगाभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग में गुरु पूर्णिमा पर्व पर आश्रम के भक्तों द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही है। श्री योगाभ्यास आश्रम में महाप्रभु रामलाल जी महाराज, योगेश्वर श्री मुलख राज जी महाराज, सद्गुरु श्री देवी दयाल जी महाराज जी की अपार अनुकंपा व आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु  दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्री योगाभ्यास आश्रम में देश के विभिन्न कोनो से भक्तगण व योगाचार्य आ रहे हैं।                                                   
श्री योग अभ्यास आश्रम कनखल के प्रधान योगाचार्या  तथा  ट्रस्टीगण  द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 व 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सद्गुरु का आशीर्वाद लेने हेतु भारी संख्या में भक्तगण आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। इस अवसर पर आश्रम में  चल रहे 12 दिवसीय निशुल्क योग शिविर में भारी  संख्या में भाग लेने वाले सभी वर्ग के साधकों को प्रमुख योग आचार्यों द्वारा योग का प्रशिक्षण  दिया जा रहा है। 

योग शिविर में महाप्रभु रामलाल  महाराज जी द्वारा मानव जीवन उत्थान हेतु बनाए गए जीवन तत्व आसनों तथा विभिन्न योगिक क्रियाओं के निरंतर अभ्यास से  मानव अपने जीवन को किस प्रकार से  स्वस्थ व शांत रख सकता है  तथा योग की संपूर्ण व विस्तृत जानकारी योग आचार्यों द्वारा शिविर के माध्यम से दी जा रही है।  आज योग की महत्ता को संपूर्ण जगत जान चुका है।  आज के भौतिक युग  में हो रहे हड्डी रोग,माइग्रेन, बीपी, शुगर, कैंसर,सिरदर्द, पेट व नेत्र विकार संबंधी बीमारियों पर योग द्वारा अंकुश लगाया जा सकता है। प्राणायाम तथा ध्यान  योग द्वारा मनुष्य अपने तन के साथ-साथ अपने मन को भी शांत कर अपने जीवन को आत्मसाध कर सकता है।  

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर्व पर आश्रम में गुरु वंदना, प्रभू प्रार्थना व महाप्रभु जी की आरती, दिव्य रामायण पाठ, प्रवचन तथा भजन कीर्तन के उपरांत गुरु प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जायेगा । इस पावन अवसर पर सभी योग साधक, प्रभू भक्त तथा योग प्रेमी आमंत्रित हैं l
Previous Post Next Post