रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- कनखल चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में राज्य सरकार में भर्ती घोटाले को लेकर समूचे उत्तराखंड में नेतृत्व सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।                         
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल वह कनखल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की वर्तमान में भर्ती एजेंसीओ में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब योग्य आदमी को नौकरी पाना मुश्किल हो गया है। लाखों रूपयों की रिश्वत देकर पेपर लीक कराए जा रहे हैं। ऐसे घोटालों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।                                  
पूर्व पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवकों के साथ छलावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर खनन बंद होने के बावजूद अफसरों और सरकार की मिलीभगत से अवैध खनन सुचारू रूप से हो रहा है। जिसके कारण गांव में बरसात में भू कटान की समस्याओं का सामना गांव वासियों को करना पड़ रहा है।                                           
कनखल ब्लॉक कांग्रेसी कमेटी अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवकों से रोजगार छीनने का षड्यंत्र किया है जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेसी नेता रविंद्र भतीजा व अंकित वालिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बात करने वाली सरकार का भ्रष्टाचार अब चरम सीमा पर है। युवाओं से रोजगार और अवैध खनन घोटालों तथा गरीब जनता पर जीएसटी कर द्वारा दाल रोटी छीनने वाली डबल इंजन की इस सरकार को अपने नैतिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।                                     
सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में धूम सैनी, हरद्वारी लाल, संजय आनंद, अश्वनी शर्मा, अनिल राजपूत, रचित अग्रवाल, लव गुप्ता, हर्ष लोधी, नकुल माहेश्वरी, विनोद लोधी आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post