रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- शिव भक्तों का पंचक समाप्त उपरांत भारी संख्या में आना आरंभ हो गया है। भारी संख्या में शिव भक्त निकटवर्ती राज्यों से अपने वाहनों के साथ हरिद्वार आ रहे हैं। शिव भक्तों की आस्था के चलते कावड़ यात्रा के मार्ग में प्रशासन द्वारा मांस की दुकानों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अतिरिक्त शराब की दुकानों पर भी बाहर से शराब की बिक्री को बंद कर पीछे से शराब की बिक्री करने के आदेश दिए हैं। कांवड़ पथ पर पड़ने वाली सभी मांस वह सार्वजनिक शराब बिक्री पर शासन द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।                                  

 20 जुलाई से पंचक पूर्णता समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में भारी तादाद में शिव भक्तों का आगमन बड़े वाहनों के साथ हो रहा है।एसपी (सिटी)  स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार पुलिस ने प्रतिबंध को लेकर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। सख्त हिदायत दी है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। 

शिव भक्तों का हरियाणा यूपी अन्य राज्यों से भारी वाहनों द्वारा आना शुरू हो गया है। हर की पौड़ी तथा अन्य कई पार्किंग स्थलों पर भारी वाहनों के साथ शिव भक्त पहुंच रहे हैं। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा भी बढ़ने लगी है। सोमवार रात से हरिद्वार में हरियाणा के कांवड़ियों की तादात बढ़नी शुरू हो गई है। इधर, पंचक हटते ही भीड़ होनी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां कर दी हैं।
Previous Post Next Post