सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
बृजघाट :- सावन की पहली पूर्णमासी नहान के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही घाट श्रृद्धालुओं से भरे नजर आए। गंगा घाट पर लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।
इसी कड़ी में भाजपा गाजियाबाद के महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी बीना पुत्री डॉक्टर आंचल चौधरी और पोता रेयाश सिंह पोती आहना चौधरी के संग गंगे मैया का आशीर्वाद लिया और शहर वासियों के कल्याण की कामना की।