रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राकेश मार्ग स्थित मदनस्वीट रेस्टोरेंट में भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व शहर के बाजार सयोजक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता क्षेत्रीय सह संयोजक विभ बंसल उपस्थित रहे। 

सभी व्यापारियों ने विनीत शारदा का फूल मालाओं से स्वागत किया बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए विनीत शारदा ने बताया कि भाजपा धरातल पर कार्य करती है योगी जी कहते हैं जो हम कहेंगे वह करेंगे, वही मोदी जी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता इन दोनों मंत्रों को पूर्ण करने में लगे हुए है। भाजपा ने चुनाव के समय जो कहा वही करके दिखाया दूसरी पार्टियां भाई, भतीजावाद, परिवारवाद पर कार्य करती हैं लेकिन भाजपा राष्ट्रवाद पर कार्य करती है 

उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों में व्यापारियों का बदमाशों व हिस्ट्रीशीटरों द्वारा शोषण किया जाता था आज व्यापारी भाजपा सरकार में अपने आप को पूर्ण सुरक्षित महसूस करता है बदमाश डर के मारे स्वयं जेल में चले गए हैं या प्रदेश छोड गए। अन्य सरकारों में अधिकारी व्यापारियों का शोषण करा करते थे आए दिन व्यपारियो के यहाँ छापेमारी या नोटिस भेजा करते थे। अधिकारियों द्वारा छापेमारी व नोटिस की आड़ में पैसों की उगाही होती थी जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है सभी कार्य ऑनलाइन हो गए हैं अधिकारी व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हैं। 

उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश में देश विदेश के व्यापारी व्यापार करने के लिए उत्सुक हैं हजारों करोड़ का इन्वेस्ट करने के लिए सहमति प्रकट कर चुके हैं या व्यापार प्रारंभ कर दिया है। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है वहां का व्यापारी व्यापार करने में अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। भाजपा सरकार ने सरकारी काम को ऑनलाइन करके बिचौलियों को खत्म किया सरकार का सीधे सीधे व्यापारी से सम्बंध हो गया है। भाजपा सरकार में सभी योजनाएं को घरातल पूर्ण किया जा रहा है अन्य सरकारों में योजनाएं कागजो पर बना करती थी वही उन योजनो की पेमेंट भी कागजो में हो जाया करती थी।
   
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर सयोजक अनुज मित्तल, सह संयोजक अनिल सांवरिया, विपिन गोयल, पंकज गर्ग, मुकेश गोयल, उमेश भाटी, संजीव गुप्ता, संदीप यादव व नीरज गोयल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे
Previous Post Next Post