रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- तीर्थ नगरी में आज से गणेश महोत्सव का आरंभ हो गया है। जगह जगह भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को विधिवत पूजा कर स्थापित किया जा रहा है।हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर हरर्मिलाप भवन के पास गणेश युवा संगठन द्वारा 12 गणपति महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें भगवान श्री गणेश जी की 12 फुट प्रतिमा की विधिवत पूजा कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।                                                             
इस दौरान पंडित राकेश उपाध्याय ने पूजा-अर्चना की और गणपति महोत्सव का शुभारम्भ किया। श्रवण नाथ नगर में 10 दिनों के लिए विराजमान होते ही क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। भगवान गणेश आज से 10 दिनों तक विराजमान रहेंगे। कार्तिक अरोड़ा ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल से गणेश महोत्सव नहीं मनाया जा रहा था। इस बार बहुत ही भव्य रूप में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है।

पंडित राकेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितम्बर को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद अगले दिन 9 सितम्बर को विधि-विधान पूर्वक विसर्जन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस टीम में मुख्य रूप से कार्तिक अरोड़ा, साहिल अरोडा, चयन वोहरा, ईशू फुलवानी, नमन भल्ला, सार्थक कुकरेजा, आयूष, चिराग कुकरेजा, विश्वास चौधरी, कशिश भाटिया, विशाल चौहान, मन्नू आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post