रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी द्वारा 75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त के प्रातः काल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों द्वारा बैंड की धुन पर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके उपरांत सभी पदाधिकारी एवं जवानों को मिठाईयां बांटी गई। 

बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस आजादी को पाने के लिए हमारे देश की महान विभूतियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है हम सदैव ऋणी हैं उन महान शहीदों के जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन की सुख-सुविधाओं को त्याग कर देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया I आज की पीढ़ियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश की आजादी जिन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उनके पद चिन्हों पर चलते हुए देश प्रेम तथा देश के प्रति सदैव समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए I अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ व हरित रखने के लिए भी कहा गया I  

उन्होंने इस मौके पर सभी जवान तथा उनके परिवार जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और देश पर आने वाली हर आपदा हर संकट के लिए तैयारी के साथ हमेशा तत्पर रहने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी जवानों से हर घर तिरंगा मुहीम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर बटालियन जवानों के परिवारजनों के लिए मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए जलेबी रेस, लेमन स्पून रेस, बोरा रेस, 3 टांग वाली रेस, महिलाओं एवं जवानों के लिए सुई धागा रेस, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, जवानों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता, तंबोला, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम एवं डॉग शो का आयोजन किया गया। साथी साथ भारतवर्ष के सभी राज्यों के स्पेशल व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए जिसका बच्चों ने व परिवार जनों ने खूब आनंद उठाया।
Previous Post Next Post