रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में भारतीय मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एशिया ऑर्गेनिक एवं वाइब्रेंट प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया।                                           

प्रेम नगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जैविक उत्पादनों की महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पादन बनाने वाली 120 कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए। कंपनियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी में अपने स्टाल लगाए प्रदर्शनी के माध्यम से जैविक उत्पादनों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर सांसद डॉ निशंक ने कहा कि भारत की जैव विविधता और आयुर्वेदिक प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगी। स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक मनुष्य को जागरूक रहना चाहिए। खानपान पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यह प्रदर्शनी ऑर्गेनिक उत्पादनों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। उत्तराखंड जैविक व आयुर्वेदिक का एक बड़ा अब है। देश दुनिया के लोग उत्तराखंड के प्राकृतिक उत्पाद उत्पादनों को अपना रहे हैं।                                      

इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, डॉ विशाल गर्ग, जगदीश लाल पावा, अंशु चौधरी, मंजू रावत परवेज, मुकर्रम आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post