रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए ने सोसयटी के सभी टॉवरों में स्थित सभी घरों पर तिरंगा झंडा लगवाया। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम जनता तक मे इस अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इस अभियान के तहत ही गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए के कर्मचारी हर घर पर तिरंगा झंडा लेकर पहुंच रहे हैं। आरडब्लूए ने सभी लोगों से सोसायटी में अपनी अपनी बालकॉनी में तिंरगा झंडा लगाने की अपील की है। सोसायटी के लोग भी उत्साह दिखाते हुए स्वयं अपने घरों पर झंडा लगाकर इस अभियान में सहयोग दे रहे हैं।