रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा गाजियाबाद में तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए और हर घर तिरंगा अभियान में गाजियाबाद का विशेष मुकाम हासिल करने के उद्देश्य से संगठन निर्देशों का अनुसरण करते हुए महानगर के सभी पदाधिकारियों व नेताओं को मंडल, शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर भेजकर पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिचय दिया है। 

इसी कड़ी में ब्रज विहार मंडल के अध्यक्ष सुधीर त्यागी की देखरेख में पूर्व मंडल अध्यक्ष रुपेश शर्मा के आवास पर 7 शक्ति केंद्र के संयोजक एवम् प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर की ओर से महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रिजवान खान उपास्थित रहे। 

बैठक के दौरान वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदीप चौधरी ने संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 100 झंडे का लक्ष्य निर्धारित करने, शक्ति केंद्रों पर झंडो का एकत्रीकरण करने, आगामी 10 अगस्त की तिरंगा यात्रा के लिए मंडल से ढाई सौ बाइक अथवा शक्ति केन्द्र से 20 बाईक एवं डीजे के साथ घंटाघर रामलीला मैदान में सांय 3 बजे पहुंचने के लिए,11 से 13 अगस्त को शक्ति केंद्रों पर प्रभातफेरी निकालने के लिए, 13 से
 
15 अगस्त हर घर तिरंगा लगाकर सेल्फी लेकर खुद की उपस्थिति इस अभियान से जोड़ने की विशेष मुहिम की जानकारी सभी सैक्टर संयोजकों से साझा की। बैठक के उपरांत सभी ने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा की सफलता का संकल्प लिया तथा स्थानीय धार्मिक आस्था केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। महानगर में तिंरगा अभियान संयोजक के रूप में महानगर महामंत्री राजेश त्यागी देख रेख कर रहे हैं।
Previous Post Next Post