रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- साप्ताहिक पैंठ बाजार, रेहड़ी पटरी, स्व मजदूर संघ गाजियाबाद संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ओड़ के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियो ने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व घर घर तिरंगा अभियान के महानगर प्रभारी राजेश त्यागी की उपस्थिति में घर घर तिरंगा अभियान से पूरी ताकत के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर संजीव शर्मा व राजेश त्यागी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तर पर अमृत महोत्सव के रूप से मनाया जा रहा है 10 तारीख को महानगर में रामलीला मैदान घण्टा घर से होते हुए शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा 11 से 15 अगस्त तक महानगर में प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। 

इस अभियान में हम सभी को पूरी ताकत व उत्साह के साथ लगना है हम सभी को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस अभियान में जुड़ना का सौभाग्य मिल रहा है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाकर अपने आप को गौरान्वित महसूस करेंगे। हम सभी रेहड़ी पटरी वालो को इन अभियान में जुड़ना है हम सभी को अपने घरों के साथ साथ अपने आसपास के घरों पर भी तिरंगा लगाना है। संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओड़ ने आश्वस्त किया कि संस्था का प्रत्येक सदस्य इस अभियान से जुड़ का अपने आप को गौरान्वित महसूस करता है हम इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लेते है।
  
इस अवसर पर बीएल गौतम, तारा जोशी, नीरज गोयल, करन शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, रामनारायण शर्मा, ललन पाण्डे, सोहन पाल गुप्ता, सतबीर सिंह सेन, चंद्र पाल, अक्षय कुमार, दयाराम, रिबोध कुमार, इंद्रजीत, निजामुद्दीन, मोनू गोल, भोपाल सिंह, बिट्टू कश्यप, मिथलेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post