रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार नगरी में डेंगू प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। डेंगू प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा आधुनिक मशीनों को मंगाया गया है। नगर आयुक्त व पार्षदों की मौजूदगी में इन मशीनों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।                                                   
हरिद्वार में तेजी से फैल रहे डेंगू के प्रकोप से रोकथाम हेतु नगर निगम ने यह आधुनिक मशीनों को मंगाया है। इस मशीन के माध्यम से 25 फीट तक आसपास के क्षेत्र में फागिंग की जा सकती है। इस मशीन की क्षमता 14 लीटर की है जिसमें पानी के साथ डेंगू लारवा केमिकल मिलाकर इस आधुनिक मशीन के माध्यम से फागिंग कर संक्रमण प्रकोप से बचा जा सकेगा। इस मशीन के माध्यम से सड़कों मे फैलने वाली पत्तियों कि रोकथाम मैं भी सहायक सिद्ध होगी।                                                                     

निगम पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम से पार्षदों द्वारा काफी समय से आधुनिक मशीनों की मांग की जा रही थी। इन मशीनों की मदद से अलग-अलग वार्ड में पार्षद अपने क्षेत्रों में फागिंग करा कर डेंगू के प्रकोप से जनता की सुरक्षा कर सकेंगे। सभी पार्षदों द्वारा नगर निगम आयुक्त का धन्यवाद किया गया तथा जनता से अपने अपने क्षेत्रों में पानी ना जमा होने की तथा आसपास के क्षेत्रों में वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की गई।
Previous Post Next Post