रिपोर्ट :- अजय रावत
यूपी/ग़ाज़ियाबाद :- 10 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरा महानगर जागरूक है, लोग आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। यह बात यहाँ विजय नगर मंडल में भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह ने सेक्टर 5 से 8 में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
मंडल प्रभारी कामेश्वर त्यागी ने सभी बूथ अध्यक्षों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए ज़िम्मेदारी निश्चित की गई। सभी ने इस ऐतिहासिक अमृत महोत्सव को सफल बनाने का पूरा आश्वासन दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, अमन कुमार, लेखराज माहौर, अनूप सोनी, कन्हैया, पवन कुमार, पदम सिंह, राजेंद्र पाल, राजीव दिवाकर, सीए अंकित शर्मा, यश जयन्त, ललित सैनी, मदन सिंह, सुनील यादव व चन्द्रपाल आदि उपस्थित थे।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहित पंडित ने किया। सभी ने इस महोत्सव में देशवासियों को सहभागिता का मौक़ा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आभार व्यक्त किया।