रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवहान पर देश मे अमृत महोत्सव बनाया जा रहा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाने का मुहीम चालू है इसी क्रम में आज भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व व महापौर आशा शर्मा के सहयोग से सभी मंडल अध्यक्षो को तिरंगे झंडे दिए गए। 

इस अवसर पर संजीव शर्मा व आशा शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षो को कहा कि प्रत्येक मंडल में घर घर तिरंगा लगना चाहिए वही 16 तारीख के बाद तिरंगे को सम्मान के साथ उतार कर साफ और सुरक्षित स्थान पर रखवाने का निवेदन भी क्षेत्रवासियों से करना है। घर घर तिरंगा अभियान के सयोजक राजेश त्यागी ने भी मंडल अध्यक्षो को आवश्यक सुझाव दिए।
    
इस अवसर पर पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, कामेश्वर त्यागी, तारा जोशी, नीरज गोयल, रेनू चंदेला, पूनम शर्मा, श्री कांत पाल, योगेश कसाना, पंचम चौधरी, जितेंद्र यादव, सुभाष शर्मा, कलुवा कश्यप, संजीव गुप्ता सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post