◼️भाजपा ने त्यागी समाज को बदनाम करने का काम भी किया


रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी ने कहा कि भाजपा ने अपने एक मंत्री राकेश सचान को बचाने के लिए श्रीकांत त्यागी को बलि का बकरा बनाया। इतना ही नहीं त्यागी समाज जो उसका शुरू से ही वोटर रहा और उसकी जीत में अहम भूमिका निभाता आ रहा है, उसे बदनाम करने का कार्य किया। 

विनीत त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी से गलती हुई और उसके लिए वह ना सिर्फ शर्मिंदा है, बल्कि उसने माफी भी मांगी है। इसके बावजूद भाजपा ने फाइल चोरी में राकेश सचान को बचाने के लिए श्रीकांत त्यागी प्रकरण को उछालकर श्रीकांत त्यागी को बलि का बकरा बना दिया। इतना ही नहीं भाजपा ने उसके परिवार, रिश्तेदारों व उससे जुडे अन्य समुदाय के लोगों के जेल तक भिजवा दिया। यह सब उसने श्रीकांत त्यागी के माफी मांगने के बाद किया। 

वहीं भाजपा ने कुलदीप सैंगर जैसे अपने नेताओं को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जबकि उस पर बलात्कार का आरोप था। भाजपा पूरे प्रयास के बाद भी कुलदीप सैंगर को बचा नहीं पाई थी और उसे जेल जाना पडा। वहीं पीडिता के परिवार के सदस्यों को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। इस सबसे भाजपा का इतिहास अपने आप पता चल जाता है। 

अब भाजपा ने अपने मंत्री राकेश सचान को बचाने के लिए ना सिर्फ श्रीकांत त्यागी को एक अपराधी घोषित कर जेल भिजवाया बल्कि पूरे त्यागी समाज को भी बदनाम करने का काम किया। इसका खामियाजा उसे भुगतना पडेगा और पूरा त्यागी समाज अब भाजपा का बॉयकाट कर उसे हराने का काम करेगा।
Previous Post Next Post