रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।
जनता दर्शन कार्यक्रम में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की शिकायतों व समस्याओं से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।