रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से महापौर आशा शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की और नगर निगम के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की अब तक किए गए विकास कार्यों एवं नई योजनाओं का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया एवं विकास कार्यों से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे। 

लेकिन उनका मार्गदर्शन था कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का हिस्सा है लेकिन एनसीआर का भी भाग है। गाजियाबाद में बहुत परिवर्तन हुआ है लेकिन अभी और परिवर्तन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने भविष्य में अच्छे कार्य करने एवं अच्छे परिवर्तन करने के लिए महापौर को शुभकामनाएं दी एवं भारत मे गाजियाबाद का नाम टॉप 3 में होना की आकांक्षा जताई जिसमे महापौर ने हर संभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया।
Previous Post Next Post