रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह

नई दिल्ली :- विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजन किया गया। कार्यकारिणी का आरंभ मंत्रोचार के बाद दीप प्रज्वलन विश्व ब्राह्मण संघ के चैयरमैन पण्डित मांगे राम शर्मा , वाइस चेयरमैन आर एस गोस्वामी, अध्यक्ष के सी पांडे , उपाध्यक्ष कैलाशपति शर्मा , वडोदरा से एमएलए पंडित शैलेश मेहता , मुख्य महामंत्री शशीकांत शर्मा , युवा अध्यक्ष अंबर स्वामी  एवम अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। पण्डित मांगे राम शर्मा ने अपने उद्बोधन कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं, ब्राह्मण समाज के चिंतन मनन और समाज की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए है।

सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और निम्न बिंदुओं पर विमर्श के लिए कहा। संघ चार विजन कार्यरत है: ब्राह्मण गौरव, राजनीतिक सोच, आर्थिक सोच एवं शैक्षिक सोच। युवाओं को सनातन धर्म और संगठन को मजबूत करने के लिए रूपरेखा तैयार करने, विशेषकर छोटी बैठकों, गोष्ठियों द्वारा पर जोर दिया। सक्षम ब्राह्मणों द्वारा पिछड़े ब्राह्मणों की सहायता की अपील की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 17 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लेते हुए भविष्य की भी रुप रेखा तय की। इस सम्मेलन में पूरे देश से 400 से ज्यादा पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

संघ के व्यावसिक पोर्टल GBBN के लिए देश भर के कॉरपोरेट जगत के हस्तियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर एवम विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के उद्घोष से हुआ। सम्मेलन को सफल बनाने में दिल्ली अध्यक्ष बलबीर शर्मा  एवम उनकी टीम, युवा इकाई के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज गौतम, उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव नेहा शर्मा एवम अन्य लोगो का विशेष योगदान रहा।
Previous Post Next Post