रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन शाखा द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सिहानी-3 में गर्मी से बेहाल छात्र व छात्राओं की दशा को देखकर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 3 पंखे शाखा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के सहयोग से प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना द्वारा संस्था को सूचित किया गया कि विद्यालय में 300 से ज्यादा छात्र व छात्राएं प्रतिदिन शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते हैं। भोजनावकाश के समय तक अत्यधिक गर्मी हो जाती है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों को अधिक परेशानी महसूस होती है। 

प्रधानाचार्य द्वारा 3 पंखे लगवाने का आग्रह संस्था से किया गया। यह बात सुनकर शाखा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने तुरन्त 3 पंखो का सहयोग प्रदान किया एवं सचिव अनुराग अग्रवाल द्वारा स्कूल प्रशासन को अवगत कराया गया कि कल सुबह 3 पंखे विद्यालय प्रशासन को प्रदान कर दिए जाएगें। आज सुबह 9 बजे शाखा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के संयोजन में क्राम्पटन कम्पनी के 3 पंखे प्रधानाचार्य प्रीति सक्सेना को विद्यालय में लगाने हेतु प्रदान किए गए। 

सुभाष गुप्ता ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बात की एवं देश से सम्बन्धित अनेकोनेक प्रश्न पूछकर उनका उत्सावर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शाखा की तरफ से अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, सचिव अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुराग त्यागी, दर्शन अग्रवाल, अतुल त्यागी, संगीता माहेश्वरी विद्यालय में अपनी उपस्थिति प्रदान कर शाखा के इस गौरवान्वित क्षण के सारथी बने। अन्त में प्रधनाचार्य श्रीमती प्रीति सक्सेना ने सभी शाखा सदस्यों का धन्यवाद अर्पित किया।
Previous Post Next Post