रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने गाजियाबाद शहर के सबसे व्यस्त हैं पुराना बस अड्डा पर स्वभाव स्वभाव सभा का आयोजन किया और उसके पश्चात भारत जोड़ो एक लंबी पदयात्रा का आयोजन किया। सर्वधर्म समभाव सभा और पद यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल , शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन जेके गौड़, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीम खान , जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजाराम भारती , जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार विनीत त्यागी और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा चड्ढा मुख्य रूप से शामिल रहे। 

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और पूर्व विधायक श्री हरेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप कहा कि देश मे आज टूट है देश महगाई के नाम पर टूट रहा है देश बेरोजगारी पर टूट रहा है देश निजीकरण के नाम पर टूट रहा है जब जब देश टूटता है तो कांग्रेस देश को जोड़ने के लिए खड़ी होती है आज राहुल गांधी के साथ खड़ा हो जाएगा। पूर्व मंन्त्री सतीश शर्मा और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेष चेयरमैन जेके गौड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी के द्वारा 3500 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा देश मे नया बदलाव लाएगी देश मे भाजपा तोड़ने वाली नीति पर चल रही है।

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी, खोड़ा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता संयोजक एसएन राय शंकर ठाकुर , सेवादल महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा , कांग्रेस नेता रवि चौधरी प्रेमचंद गुप्ता पीसीसी , महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव , उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कपिल यादव , अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष एहसान अली , दलित कांग्रेस नगर जिला अध्यक्ष आशीष प्रेमी, कांग्रेसी नेता मोहम्मद नईम , मुरादनगर नगर अध्यक्ष सोनू मलिक , कांग्रेस नेता सुभाष शर्मा , कांग्रेस नेता चेतन भारद्वाज , कांग्रेस नेता रिपुंजय ओझा , nsui जिला अध्यक्ष सलमान मसूरी , दलित कांग्रेस महासचिव , दलित कांग्रेस प्रदेश महासचिव सविता गौतम , मास्टर अकबर , सचिव राजेंद्र शर्मा जी शामिल रहे।
Previous Post Next Post