रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने संगठन का विस्तार करते हुए अरुण सक्सेना को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया है। इस मौके पर उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सक्सेना को पत्र सौपते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि आप समाज के आखिरी व्यक्ति तक उसकी मदद के लिए जरूर पहुंचेंगे और संगठन को अपने सहयोग से एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

अरुण सक्सेना वरिष्ठ समाजसेवी हैं। आतंकवाद विरोधी मोर्चा से भी जुड़े हैं और कोराना संकट के समय इन्होंने अस्पताल हो या समाज, तमाम लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। सरकार की योजनाओं को भी आगे बढ़ाने में मदद की है। उन्होंने एसकेएफआई के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पूरे समर्पण भाव से संस्था के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाए। हरेक कार्यकर्ता गरीब बच्चों को शिक्षित कर और महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करे।

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शास्त्री नगर स्थित लिटिल इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अरुण सक्सेना को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। समस्त देशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। साथ ही कार्यक्रम में जिन नए लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की, उनका भी संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सदस्य कपिल सक्सेना और संतोष कौशिक आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post