रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार में गणेश उत्सव की धूम चारों तरफ चल रही है। भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की को स्थापित कर गणेश महोत्सव संपूर्ण पूजा पाठ कर विधि विधान के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक कार्यक्रम के तहत ज्वालापुर स्थित एक वरिष्ठ पत्रकार के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर देश और अपने राज्य हेतु सुख समृद्धि की कामना की और भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हरिद्वार कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के ज्ञान दीक्षा समारोह कार्यक्रम ने भाग लेने के लिए आए हुए हैं।                                                      
गणेश पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद थे।
Previous Post Next Post