तरुणिमा श्रीवास्तव
सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻
लखनऊ :- आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में तरुणिमा श्रीवास्तव को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदार मिली है। तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा की प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदार मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा पुनः विश्वास करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।
उन्होंने कहा की लाखों कार्यकर्ताओं ने मेरे कार्य को देखकर मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए आप दोनों का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं। इसी क्रम में पार्टी की सेवा कर्मठता और ईमानदारी से करती रहूंगी यह में विश्वास दिलाती हूं और पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने और पार्टी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर ऐसे ही करती रहूंगी। पार्टी के सभी साथियों का तहे दिल से धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतना प्रेम दे कर मेरा सहयोग किया।