रिपोर्ट :- विकासशर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- श्री दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के तीर्थ स्थलों के भ्रमण के उपरांत छड़ी यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक नवंबर को यात्रा हरिद्वार पहुंच जाएगी। जहां जूना अखाड़ा के मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।                                         
गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा उपरांत पवित्र छड़ी पिथौरागढ़ से नारायण आश्रम पहुंची। यहां पवित्र छड़ी ने ओम पर्वत की पूजा अर्चना की और तवाघाट स्थित वीरपाल धाम में रात्रि विश्राम किया। महामंडलेश्वर श्रीमहंत वीरेंद्रानंद गिरि ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर पौराणिक तीर्थ घाट काली मंदिर रवाना किया। 

छड़ी के प्रमुख महंत व जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी, उप महंत श्रीमहंत शिवदत्त गिरी, श्रीमंहत विशम्भर भारती, थानापति महंत राज गिरी, महंत राजेंद्र गिरी, महंत आदित्य गिरी, श्रीमहंत कुशपुरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी, महंत केशव गिरी, महंत रतन गिरी, महंत तूफान गिरी, सहित नागा सन्यासियों के जत्थे के साथ पवित्र छड़ी लेकर घाट काली मंदिर पहुंचे, जहां गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने बेरीनाग में पवित्र छड़ी की आगवानी और नागा संन्यासियों के जत्थे का स्वागत किया और संतों पर पुष्प वर्षा की।
Previous Post Next Post