सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- शहर के प्रसिद्ध कथा व्यास पं. विष्णु दत्त मिश्र सरस की भागवत कथा बद्री विशाल धाम में शुरू हो गई। कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति की गंगा में डुबकी लगाई। भागवत कथा व्यास पं. विष्णु दत्त मिश्र सरस ने कहा कि भागवत कथा का कलियुग में माहत्म और भी बढ गया है। मनुष्य को हर प्रकार के कष्टों से छुटकारा दिलाने के लिए स्वयं भगवान ने ही भगवत कथा के रूप में अवतरण लिया है। 

यही कारण है कि भागवत कथा को सच्चे मन से श्रवण करने मात्र से ही जन्म-जन्मांतर के पाप दूर हो जाते हैं। सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वह मनुष्य बहुत ही सौभाग्यशाली होता है, जिसको भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे मनुष्य पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। कलियुग में मुक्ति प्राप्त करने व कष्टों से छुटकारा प्राप्त करने का सबसे सरल साधन भागवत कथा का श्रवण करना ही है। भागवत कथा सुनने के लिए शहर से भी सैकडों भक्त बद्री विशाल धाम गए हैं।
Previous Post Next Post