सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

यूपी/बुलंदशहर :- सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हमें गांधी जी और शास्त्री जी की सादगी व सदाचरण से प्रेरणा मिलती है। इनके जीवन से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह समाज सेवा की जाती है।

  विकास नगर में दो अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) द्वारा इस अवसर पर संगठन का विस्तार भी किया गया। डॉ संदीप कुमार को बुलंदशहर जिला अध्यक्ष और राजेन्द्र सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। पंडित नित्यानंद मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार को जिला सचिव, राहुल शर्मा एडवोकेट को मीडिया प्रभारी, संजीव भारद्वाज और दीपांशु दीक्षित को जिला कार्यकारिणी का विशेष सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र देते हुए बधाई दी और उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही यह टीम गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कार्यों को कर के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

  इस अवसर पर एसकेएफआई के भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.बी. पचौरी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अरुण सक्सेना और गाजियाबाद के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, खुर्जा प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह, बुलंदशहर के सेविंदर सिंह राघव, ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र सिंह, राजेश राघव, अशोक चौहान, प्रधान अशोक राघव, प्रधान योगेन्द्र भूरा आदि गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की है।
Previous Post Next Post