रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- कनखल स्थित श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी की 133 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर देशबंधु तथा सभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी द्वारा तथा कालेज के प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व स्टाफ व छात्रों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।                                                          
त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देशबंधु ने कहा कि गोस्वामी जी महामानव थे उन्होंने सदैव सनातन धर्म की ध्वजा को पूरे देश में लहराए रखा इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता सभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी गणेश दत्त जी के विचार हर युग में प्रासंगिक हैं वह धर्म और शिक्षा का एक अद्भुत संगम थे।                           

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य मनोज खन्ना, विनोद सैनी वह कॉलेज स्टाफ के सदस्य के एन जोशी, प्रमिला शर्मा, गंभीर सिंह राणा, रश्मि, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, मधु बिष्ट आदि रहे।
Previous Post Next Post