रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। प्रशासन ने प्रस्तावित आरक्षण तैयार कर शासन को रिपोर्ट छह नवंबर को भेज दी थी। नगर विकास विभाग इसका प्रकाशन कराएगा। इसके बाद लोग इस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से तय किए गए वार्ड आरक्षण के बाद शासन ने नई गाइड लाइन जारी की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस नई गाइडलाइन के आधार पर आरक्षण में संशोधन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। नगर विकास विभाग में अब इन प्रस्तावों का मानकों पर परीक्षण किया जा रहा है। एक सप्ताह में इन प्रस्तावों का सार्वजनिक प्रकाशन हो सकता है। 

डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि निर्धारित अवधि में लोगों से आपत्तियां मांगीं जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तर पर करके शासन को सूचना भेज दी जाएगी। इसके बाद आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिसके आधार पर वार्डों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।
Previous Post Next Post