रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आरडीसी राज नगर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित आरसी शर्मा ने की विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा को संगठित कर समाज सेवा का काम कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान द्वारा दिल्ली प्रदेशअध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की नियुक्त एडवोकेट अलका शर्मा राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ की सीमा भार्गव को जिम्मेदारी दी गई। संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने सामाजिक प्रस्ताव पारित किया गया।

समाज के युवाओं के मार्गदर्शन और सुरक्षा-सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्व  ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने यह पहल की है। इस संबंध में विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा की बैठक बुलाकर चर्चा की गई थी। ब्राह्मण समाज की सेवा के लिए उन्हें अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। इसी दौरान प्रथम राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर समाज के लोगों की मदद पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर करके जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। 

सर्व सम्मति से समाज का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने प्रस्ताव राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पारित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जल्द ही दूसरे पदों पर नई नियुक्तियां होंगी। इसके लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक और बैठक इसी महीने बुलाई जाएगी। युवाओं को मौका देने पर भी मंथन होगा।रोजगार और शिक्षा के लिए काम करेंगेl विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान  ने कहा कि अनादिकाल से ब्राह्मणों ने सभी जातियों का मार्गदर्शन किया है  देश के कोने कोने में जाकर काम करना होगा। 

संगठन की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम भारद्वाज ने कहा कि इससे समाज की महिलाओं को भी आगे आने में विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा को काफी मदद मिलेगी। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय सचिव योगेश दत्त गौड़ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश शर्मा राष्ट्रीय महासचिव सुभाष शर्मा राष्ट्रीय महासचिव मनीष शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक चंद्र शर्मा  राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री सचिन भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल शर्मा संदीप शर्मा विनीत कुमार शर्मा शिवकुमार शर्मा मौजूद थे।
Previous Post Next Post