◼️गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत कर पदयात्रा के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

 

रिपोर्ट :- अजय रावत

ग़ाज़ियाबाद : स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी में अपनी हुंकार भर दी है। शहर के पुराने आबादी वाले क्षेत्र शिब्बन पुरा पटेल नगर वार्ड 9 से पदयात्रा प्रारंभ करके जनता को दिल्ली मॉडल का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश संजय सिंह के आह्वान पर गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान चलाकर पदयात्रा करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता को दिल्ली की तर्ज पर शहर के विकास करने का वादा किया। 

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने कहा कि यह अभियान हमारे उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर समूचे जनपद में चलाया जाएगा। आज की पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष निमित्त यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहर के समग्र विकास के लिए संकल्पबध है। आम आदमी पार्टी स्थानीय नेताओं के भ्रष्टाचार के हमेशा खिलाफ रही है। आम जनमानस को जन सुविधा सुलभता से मिले इसी को लेकर आज इस पदयात्रा का आयोजन किया गया है। पदयात्रा छबीलदास स्कूल पटेल नगर द्वितीय से प्रारंभ होकर शहर के अनेक हिस्सों से गुजरती हुई सम्राट सागर चौक विजय नगर पर आकर संपन्न हुई। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ डॉ छवि यादव , जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा , महानगर अध्यक्ष निमित यादव ,जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पंकज शर्मा , वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी श्रीवास्तव  शैलेश कुमार, सोनू आनंद ,वसीम इलाही,  सोडी सिंह, सभाजी विजय कसाना आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post