रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र में भिखारियों की बढ़ती हुई भीड़ आने वाले यात्रियों की परेशानी का सबब बनती जा रही है।हरकी पौड़ी पर दिन प्रतिदिन भिखारियों और नशेड़ी ओ की बढ़ती संख्या के कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।                                                                  
गंगा स्नान करने हेतु आए हर की पौड़ी पर श्रद्धालु भीख ना देने पर यह नशेड़ी और भिखारी यात्रियों पर फब्तियां कसते हुए नजर आते हैं। हर की पौड़ी पर भिखारियों के साथ-साथ अब नशेड़ीयो के आतंक से श्रद्धालुगण भारी असुविधा महसूस करते हैं।  हर की पौड़ी पुलिस चौकी से मात्र कुछ ही दूरी पर देखने को मिला जहां पर एक नशेड़ी व्यक्ति सड़क पर नशा करके बीचो-बीच लेटा हुआ था और दूसरी तरफ भिखारियों की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी ऐसे में सड़क पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही थी नशेड़ी युवक बीच सड़क पर आते जाते लोगों पर फब्तियां कस रहा था उसके इर्द-गिर्द अन्य भिखारियों का जमावड़ा लगा हुआ था। 

भिखारियों की भारी तादाद से प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। हर की पौड़ी की गरिमा और यात्रियों की सुविधा हेतु इन भिखारियों के साथ साथ नशेड़ीयो पर भी पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को कोई कारगर  कदम उठाने पड़ेंगे। जिससे इस प्रकार की गतिविधियों पर रोकथाम लग सके।
Previous Post Next Post