रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- धार्मिक नगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान अवसर पर हर की पौड़ी पर स्नान करने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का ताता रात्रि से ही लगा हुआ था।                                                            
इस साल के अंतिम कार्तिक पूर्णिमा स्नान अवसर पर आज सवेरे से ही श्रद्धालु गण हर की पौड़ी व अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में स्नान हेतु पहुंचे। आज चंद्र ग्रहण लगने के कारण सूतक लग जाने से मंदिर बंद होने के कारण श्रद्धालु गण मंदिरों में पूजा-पाठ अर्चना से वंचित रहे। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु गण गंगा के घाटों पर स्नान करने हेतु भारी संख्या में हरिद्वार नगरी आग रहे हैं। गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का आगमन समाचार लिखे जाने तक जारी था।  

अंतिम स्नान पर्व पर हरिद्वार नगरी के होटल, लॉज व धर्मशालाएं सोमवार रात्रि से ही लगभग फुल हो गई थी। रात्रि भी यात्रियों का देर रात आगमन जारी रहा। आज स्नान पर्व के 12:00 बजे तक लगभग 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान करने का अनुमान बताया जा रहा है। स्नान करने के दौरान नवनियुक्त कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की व्यवस्था चुस्त नजर आई। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से स्नान पर्व को लेकर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था हरिद्वार नगरी में दुरुस्त नजर आई।
Previous Post Next Post