सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- विजयनगर के रोजबैल पब्लिक स्कूल में गुरू नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में कीर्तन दरबार सजा जिसमें रागी जत्थों ने संगत को निहाल कर दिया। स्कूल के सभी छात्र-छा़त्राओं ने गुरू नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भूड भारत नगर गुरूद्वारा के पाठी कुलदीप सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव ने जो मार्ग हमें दिखाया, उस पर चलकर ही मानवता का कल्याण संभव हो सकता है। स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने कहा कि गुरू नानकदेव के संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उनके संदेशों को जीवन में उतारकर विश्व की हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने सभी को गुरू पर्व की बधाई दी।