रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतपाल सिंह खोसला ने पार्टी के गाजियाबाद कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा समेत सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्देश यादव व महानगर अध्यक्ष युवा विजय कुमार कुशवाहा ने प्रमोद यादव  को विधान सभा 56 अध्यक्ष, अर्जुन यादव को वार्ड 42 अध्यक्ष, लक्ष्मी प्रजापति को वार्ड 18 अध्यक्ष व सच्चिदानंद गिरी को वार्ड 47 के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया व नियुक्ति पत्र देकर उन्हें पदभार सौंपा। 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतपाल सिंह खोसला, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, जिलाध्यक्ष निर्देश यादव व महानगर अध्यक्ष युवा विजय कुमार कुशवाहा ने  सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे और पार्टी के कार्यो को आगे बढ़ायेंगे।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतपाल सिंह खोसला, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, जिलाध्यक्ष निर्देश यादव व महानगर अध्यक्ष युवा विजय कुमार कुशवाहा का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा व लगन से पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
Previous Post Next Post