◼️डॉ आर के आर्या ने धोबी घाट आरओबी के निर्माण की मांग दोहराई थी



सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- आरडब्लूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि धोबी घाट आरओबी की योजना रेलवे व प्रशासन के विरोध के बावजूद आरडब्लूए के प्रयासों से ही परवान चढ़ी। फेडरेशन के प्रयास से ही आज धोबी घाट बन गया है और टू व्हीलर के लिए खोला भी जा चुका है। इसके लिए उन्होंने सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव का धन्यवाद भी किया। 

प्रेस वार्ता में कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि धोबी घाट आरोबी की मांग 16 अप्रैल 2005 को प्रताप विहार समाज कल्याण महासंघ ने उठाई थी। लाइनपार आरडब्लूए फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ आर के आर्या ने 19 मार्च 2006 व 20 जनवरी 2010 को इस मांग को दोहराया था। 23 अप्रैल 2011 को आरडब्लू फेडरेशन गाजियाबाद ने धोबी घाट आरओबी के लिए रेलवे से संपर्क करने के लिए एक समिति बनाई 8 अक्टूबर 2011 को हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। 11 अक्टूबर 2011 को रेलवे डिवीजनल मैनेजर के साथ दिल्ली में बैठक की तकनीकी पहलुओ पर चर्चा की। 9 दिसंबर 2011 को नगर निगम, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर सर्वे किया गया और उन्हें तकनीकी बातें बताई गई। 

10 दिसंबर 2011 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शहर को बताया गया कि धोबी घाट आरोबी बनना संभव है। डॉ आर के आर्या ने बताया कि 2014 में लोकसभा प्रत्याशी जनरल वी के सिंह ने फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक चैयरमेन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी के निवास स्थान पर की थी जिसमें धोबी घाट आरओबी को प्राथमिकताओं में प्रथम होना की मांग की गई। 24 जून 2016 को उनकी, राम अवतार यादव व वीपी सिंह की उपस्थिति में सांसद जनरल वी के सिंह और व मनोज सिन्हा जी ने धोबी घाट आर ओबी का शिलान्यास कर दिया। 

यह निर्माण 18 महीने मे पूरा होना था परंतु लगातार समस्याएं आती रही। समाधान भी होते रहे ए आरडब्लूए की तरफ से सांसद व अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें भी होती रही और पत्र भी लिखे गए। 47 पत्रों और बैठकों के दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। अब जाकर धोबी घाट आरओबी को दो पहियाँ वाहनों के लिए खोल दिया गया और चार पहियाँ वाहनों के लिए खुलने वाला है।
Previous Post Next Post