◼️संस्कृत, पंजाबी ,बंगाली और उड़िया भाषा के विशेषज्ञों ने छात्रों को क्षेत्रीय भाषाओं की प्रारंभिक जानकारी दी



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में भारतीय भाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत की मुख्य भाषा संस्कृत, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं पंजाबी, बंगाली  , उड़िया की प्रारंभिक जानकारी भाषा विशेषज्ञों के द्वारा छात्रों को दी गई। इस कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि अपने विद्यालय के अभिभावकगण ही भाषा विशेषज्ञ बनकर आए थे।

पंजाबी भाषा की विशेषज्ञा कुलवंत कौर, बंगाली भाषा के विशेषज्ञ साहेब सरकार, उड़िया भाषा की विशेषज्ञा निरूपमा खंडवाल और संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ आचार्य शिव कुमार शर्मा रहे। इन सभी विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी भाषाओं की वर्णमाला का ज्ञान अपना नाम लिखना और बोलने का छात्रों को अभ्यास कराया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि भारत विभिन्न संस्कृतियों, वेशभूषाओं और भाषाओं का देश है। किंतु सब की भावनाएं भारतीय हैं। जैसे विभिन्न प्रकार के पुष्पों से माला की सुंदरता बढ़ती है। उसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं से भारत के मां की विशेषता और सुंदरता बढ़ती है।

अपने छोटे-छोटे छात्रों को अपने क्षेत्र भाषा का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। क्योंकि भारत में बोले जाने वाली सभी भारतीय भाषा का मूल संस्कृत भाषा है। भाषा शिक्षण के पश्चात  उप प्रधानाचार्य  आचार्य शिवकुमार शर्मा ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post