रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- राजाजी पार्क में सुरक्षा हेतु आगामी क्रिसमस व नववर्ष पर जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पार्क क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु 24 घंटे गश्त के आदेश जारी किए गए हैं।                                       
हरिद्वार क्षेत्र के राजा जी रिजर्व पार्क में जंगली जानवरों की सुरक्षा हेतु क्रिसमस व नववर्ष में कई लोग जंगल सफारी का आनंद लेने हेतु आते हैं तथा मौज मस्ती करते हैं। रात्रि में आगजनी तथा शोर-शराबे की घटनाओं की रोकथाम हेतु रिजर्व प्रशासन ने सुरक्षा के लिए  दिन व रात्रि में वन कर्मियों को गश्त करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गंगा तटीय क्षेत्रों और सघन आबादी वाले इलाकों में वन कर्मियों की तैनाती के साथ सभी रेंज अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के आदेश जारी किए हैं। 

वन प्रशासन ने टीमों का गठन कर रेंज अधिकारियों द्वारा वन कर्मियों और पालतू हाथियों के साथ पार्क क्षेत्र में गश्त करने के लिए टीमों को रवाना किया है। वन कर्मियों की टीम का गठन कर इस अभियान हेतु मासिक रूट मैप तैयार किया गया है। पार्क प्रशासन द्वारा वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर अभियान हेतु कई टीमों का गठन किया गया है।
Previous Post Next Post