रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- भगवंत पुरम कनखल क्षेत्र में कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर विगत 2 हफ्ते पूर्व आरंभ हुए कार्य के कारण समस्त कॉलोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों से आरंभ किए गए टाइल्स कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है।                                                                                    
कनखल की भगवंत पुरम कॉलोनी में विगत 15 दिन पूर्व मुख्य गेट के समीप पुरानी सीमेंट टाइल उखाड़कर नई सीमेंट टाइल लगाने का कार्य आरंभ किया गया था। कार्य को मात्र चार-पांच दिन में ही ठेकेदार द्वारा पूर्ण किया जाना तय था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही  तथा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते टाइल्स लगाने का कार्य 2 सप्ताह बीत जाने पर भी नहीं हो पूर्ण हो पाया। ठेकेदार द्वारा पुरानी टाइल्स को उखाड़कर नई टाइल्स मार्ग में ही रख दी गई है। लेकिन अभी तक टाइल्स लगाने का कार्य आरंभ नहीं किया है। 

मुख्य गेट के समीप पानी जमा होने के कारण कॉलोनी वासियों का चलना व वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है तथा दुर्घटना की भी आशंका बन गई है। जिसके चलते कॉलोनी वासियों में रोष व्याप्त है। भगवंत पुरम कॉलोनी वासियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय पार्षद से जल्द ही कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है।
Previous Post Next Post