सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में बीएड पाठयक्रम के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम अभिनन्दन का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कॉलेज की उपलब्धियों व सुविधाओं की जानकारी दी गई। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय भी दिया। 

मुख्य अतिथि सीसीएसयू के डीन फैकल्टी ऑफ एजूकेशन प्रो. विजय जायसवाल ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने एक अच्छे शिक्षक की उपयोगिता व नई शिक्षा नीति में शिक्षक की भूमिका के बारे में भी बताया। संस्थान के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। लक्ष्य निर्धारित करके उसे कठिन परिश्रम के साथ पूरा करके ही अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत किया। संस्थान के शैक्षणिक अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा व उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। नेहा चौधरी, गुंजन चौहान, अंशु शर्मा, अखिलेश वर्मा आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Previous Post Next Post