◼️कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। जिसमें सभी वर्ग के लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं और अलग-अलग जगह पर स्वागत कर रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के लोकेश चौधरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश की है। महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में गाजियाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। 

यह यात्रा कई जगह पर होते हुए आएगी बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी आ रही है इसको लेकर भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। गाजियाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं और भारत जोड़ यात्रा में शामिल हुए हैं।
Previous Post Next Post