रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार गंगा सभा में चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें कुल 727 तीर्थ पुरोहितों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें सभापति पद पर कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष पद हेतु नितिन गौतम, तथा महामंत्री पद पर तनमय वशिष्ठ निर्वाचित हुए।                                                         
गंगा सभा के इन चुनावों में तन्मय खेमे ने बाजी मारी। विपक्षी दोनों गुटों श्रीकुंज व मिश्रा खेमे का पूर्ण रूप से सफाया करते हुए तन्मय गुट ने तीनों पदों पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम देर शाम को घोषित हुए। जिसमें पूर्व से ही तन्मय घुटने बढ़त बनाई हुई थी जो कि अंत तक कायम रही।                                                                    

चुनाव अधिकारी अश्वनी जगता ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। जिसमें सभापति पद हेतु कृष्ण कुमार ठेकेदार को 351 और प्रदीप झा को 291 तथा अनिल कौशिक को 84 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद हेतु नितिन गौतम को 431 राम कुमार मिश्रा को 196 वोट तथा वीरेंद्र श्रीकुंज को 95 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद हेतु तन्मय वशिष्ठ को 400 और श्रीकांत को 243 मत अमित शर्मा को 78 मत प्राप्त हुए। 

जीत के उपरांत जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी कर जलूस निकालकर प्रत्याशियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
Previous Post Next Post