रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार नगरी में घने कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिनों तक हरिद्वार जिले के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर की संभावना है। ऐसी दशा में हरिद्वार वासियों को अभी कोहरे तथा भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।                                      

घने कोहरे के कारण बाजारों में रौनक नहीं है तथा ट्रेनों के संचालन में भी असर पड़ा है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही है। लोग घने कोहरे के कारण अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। जिसके चलते लोगों के आम जनजीवन पर असर पड़ा है। रात्रि भीषण सर्दी में सड़कों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

उत्तराखंड राज्य के हिमालई क्षेत्रों को छोड़कर इस सीजन बारिश व बर्फबारी नहीं होने के कारण पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 8 जनवरी तक इसी तरह मौसम के बने रहने की संभावना है।
Previous Post Next Post