रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- राम नगर वृन्दावन गार्डेन साहिबाबाद में पाँच कुंडीय महा यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा सुशील पाण्डेय सपत्नी मुख्य यजमान के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने यज्ञ में शामिल हो धर्म लाभ लिया, मनीषियों, विद्वानों द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, यज्ञ सम्पन्न होने के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया, मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव ने भी विचार व्यक्त किया, गायत्री शक्ति पीठ हिंडन तट गाजियाबाद के विद्वानों ने यज्ञ सम्पन्न करवाया| 
       
यज्ञ में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए राम दुलार यादव ने कहा कि मंत्रोच्चार, हवन, यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध, प्रदूषण नष्ट होता है, हमें समाज में व्याप्त  प्रदूषण रूपी जातिवाद, धार्मिक पाखंड, अंधविश्वास, भ्रम को दूर करने के लिए लगातार काम करना चाहिए, समाज में नफरत, असहिष्णुता, अविश्वास का वातावरण बन रहा है, हमे समाज में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम, सहयोग, त्याग और समर्पण की भावना को बढ़ाना चाहिए, तभी हम आदर्श समाज बना पाएगे, और सामाजिक बुराइयों से मुक्त होगे, हम मानव बन मानवता के विकास के लिए शिक्षा, चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में काम करेगें, तभी आदर्श नागरिक बन पायेगें, देश को मजबूत और समावेशी समाज बनाने में कामयाब होंगे, धर्म, सत्य की निरंतर खोज है, उसमे जरा सी मिलावट, झूठ और असत्य, पाखंड को जन्म देती है, हमे आज संकल्प लेना है कि जन-जन से प्रेम करेगें, यही सच्चा धर्म है मानवता के कल्याण में हम लगे रहेगें| शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा समाज को बदलने का प्रयास प्रेरणादायक है।

महायज्ञ में प्रमुख रूप से राम दुलार यादव, सुशील पाण्डेय, राजीव मेहता, शैलेंद्र, पी0एन0 चौबे, सुरेश, अजय, कीर्ति, पूनम दूबे, किरन, नीरू रानी, बिन्दु राय आदि शामिल रहे।
Previous Post Next Post