रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रालोद उत्तर प्रदेश में 'किसान संदेश अभियान' चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद में रालोद के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी के नेतृत्व में नवयुग मार्केट में रालोद ने मुख्य डाकघर पर गन्ना किसानों द्वारा लिखे गए पत्र मुख्यमंत्री को भेजे गए। जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना ने बताया कि भुगतान नहीं होने के कारण और मूल्य निर्धारित नहीं होने की वजह से गन्ना किसानों की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है।
रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर सिंह एडवाकेट ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ही किसानों की पीड़ा समझ रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनवीर चौधरी, ओडी त्यागी, भूपेन्द्र बॉबी, राहुल चौधरी तेवतिया, दीपक त्यागी, रॉकी चौधरी, लोकेश चौधरी, प्रदीप त्यागी, शेर खानपुर, अशोक सिंह मौर्य, रमेश, जयकिशन, भीमसैन, योगेन्द्र चौधरी, देविन्द्री चौधरी, पूनम गौतम, कमल जाटव, रितेश, प्रह्लाद ढाका, कृष्णपाल डायरेक्टर, डॉ. अजय, यश चौधरी, राजीव तालान, सोनू आदि मौजूद रहे।