रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- कनखल स्थित सती घाट पर चल रही अवैध पार्किंग को बंद कराते हुए लगाए गए नगर निगम के मालिकाना हक के बोर्ड को तीन दिन में ही अज्ञात लोगों द्वारा देर रात्रि उखाड़कर फेंक दिया गया. नगर आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.                                                                  
ज्ञात हो हरिद्वार नगर निगम की कनखल सती घाट के पास  बेशकीमती भूमि खाली पड़ी हुई है. सती घाट पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपने प्रिय जनों की अस्थियां विसर्जित करने आते हैं. इस भूखंड पर ही अपने वाहन खड़े करते हैं. इसी को देखते हुए बजरंग दल के नेता ने इस पर अवैध कब्जा कर अवैध रूप से पार्किंग शुरू कर दी थी. अवैध पार्किंग को तीन दिन पहले ही पुलिस ने न केवल खाली कराया था, बल्कि वहां पर अपना मालिकाना हक का बोर्ड भी लगा दिया था.                                                            
शुक्रवार की देर शाम नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के निर्देश पर मानचित्रकार दिनेश कांडपाल की ओर से इस मामले में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों को चिन्हित कर रहे हैं. इस बार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच पाएंगे. जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous Post Next Post