◼️ विजय जुआठा बने प्रदेश अध्यक्ष 



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस (23 जनवरी 1897) के शुभ अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का आज प्रदेश सम्मेलन गाजियाबाद में संपन्न हुआ। जिसमें देवरिया निवासी जल पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता विजय जुआठा को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।  

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) प्रदेश सम्मेलन एफ-10, जगदीश नगर, पटेल नगर, गाजियाबाद में 10ः00 बजे प्रारंभ हुआ व साय 4ः00 बजे संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी भारतीय संस्कृति त्याग, बलिदान, स्वाभिमान की विचारधारा वाली पार्टी है, पार्टी भारत माता के वीर सपूतों के शहीदों के क्रांतिकारियों के स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को लेकर चलती है, और भारत की सैकड़ों राजनैतिक पार्टियों में अपनी एक विशिष्ठ पहचान रखती है और आने वाले समय में प्रदेश में ही नहीं सम्पूर्ण भारत में राजनैतिक नेतृत्व करेगी, पार्टी के प्रति भारत वासियों का जो प्रेम उमड़ा है उससे सिद्ध होता है, आने वाले समय सुभाषवादी पार्टी का होगा। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी भारतीय राजनीति की मुख्यधारा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि प्रदेश के आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता उसे अपने व्यक्तिगत प्रतिष्ठा  से जोड़कर चुनावों में सफलता दिलायें। 

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के प्रदेश सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में  राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस के अवसर पर नेताजी को नमन् करते हुए कहा सुभाष बाबु ने भारत माता को आजाद कराने के लिए जो प्रयास किया उसकी कोई व्यक्ति कल्पना नहीं कर सकता कि किस प्रकार नेताजी ने कांग्रेस में रहकर भारत माता को आजाद कराने का कार्य किया और किस प्रकार अंग्रेजों की आँखों में धूल झोकतें हुए अफगानिस्थान के रास्ते जर्मनी पहुँचकर हिटलर से मुलाकात कर अंग्रेजों को पराजित कर भारत माता को आजाद कराने की रणनीति बनायी और विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना पंडुबी से समुन्द्र के रास्ते सिंगापुर जाकर आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व किया और नारा दिया दिल्ली चलो। नेताजी की सेना के पराक्रम से अंग्रेज घबरा गये आजाद हिन्द फौज के बलिदान से प्रेरणा लेकर अंग्रेजों के लिए लड़ रहे भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया जिस कारण अंग्रेज समझ गये अब भारत पर राज करना उनके बस में नहीं है और उन्हें भारत को छोड़कर जाना पड़ा। नेताजी के पास देश आजाद कराने के बाद भारत को विश्व गुरु बनाने की पूर्ण योजना थी। कुछ लोग जबरदस्ती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी और महात्मा गाँधी के मध्य भेदभाव की बातें फैलाते रहते हैं जबकि महाँत्मा गाँधी जी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता की उपाधि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने ही दी और आजाद हिन्द फौज की प्रथम ब्रिगेड का नाम महात्मा गाँधी ब्रिगेड रखा था नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गाँधी जी की देशभक्ति विचारधारा से प्रभावित होकर भारत माता की सेवा में आये।    

प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने गये विजय जुआठा ने पार्टी के कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी हर हाल में प्रदेश में सफल होगी, यह मुझे विश्वास है आप लोग एक राजनैतिक दल के लिए नहीं बल्कि भारत माता की सेवा करने के लिए अपने आप को तैयार कर लें बिना किसी लोभ लालच के शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को हमें बनाना है और निश्चित ही हम यह कार्य कर पायेंगे। जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था तब इस दुनिया में नहीं थे और भारत माता की सेवा नहीं कर पायें लेकिन भारत को पूरे विश्व में हर क्षेत्र में सर्वशक्तिमान बनाकर भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को बचाकर आज भारत माता की सेवा कर सकते है। इस अवसर पर पदेश अध्यक्ष विजय जुआठा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें गौतम बुद्धनगर नगर के अनिल गुप्ता, प्रयागराज के संजय कुमार द्ववेदी, बलिया के राजेश श्रीवास्तव, गाजियाबाद के मनोज राय, गाजियाबाद के विवेक त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रयागराज के सत्यप्रकाश गुप्ता, फैजाबाद के आर0पी0 शुक्ला, गाजियाबाद के दीपक शर्मा, गाजियाबाद के योगी राजेश चैहान को प्रदेश सचिव सोनभद्र के सुशील श्रीवास्तव महासचिव संगठन, मनदीप श्रीवास्तव प्रदेश सचिव संगठन, लखनऊ के आर0 के0 वर्मा, उ0-प्र0 काॅडिनेटर, पी0 के0 सिंह बलिया पूर्वी उ0-प्र0 प्रवक्ता, सीतामणि के विनोद कुमार अकेला मध्य उ0-प्र0 के प्रवक्ता, प्रयागराज के विनोद जसवाल प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के बी0एल0 बत्रा प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के प्रमोद श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के जे0पी0 द्विवेदी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गाजियाबाद के उमा शंकर मिश्रा प्रदेश प्रभारी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, गाजियाबाद की श्रीमती शैलजा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, गाजियाबाद की सुसमिता दत्ता सचिव आई0टी0 प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के रंजीत कुश्वाह प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के पवन सक्सैना पश्चिमी उ0-प्र0 युवा प्रकोष्ठ, बिजनौर के गौतम कुमार प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ, रायबरेली के ज्ञानेन्द्र कु0 श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष म0 उ0प्र0, उन्नाव के उमेश चन्द उपाध्यक्ष मध्य उ0-प्र0 लखनऊ के पवन कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी उ0-प्र0, प्रयागराज के विश्वप्रताप सिंह उपाध्यक्ष पूर्वी उ0प्र0, प्रयागराज के डा0 प्रदीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष पूर्वी उ0-प्र0 चिकित्सा प्रकोष्ठ, देवरिया के सुचेन्द्र श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी पूर्वी उ0-प्र0, मणी शंकर सिन्हा मीडिया प्रभारी म0 उ0-प्र0, गाजियाबाद की रोमी माथुर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गाजियाबाद की श्रीमती ऊषा गोबिल प्रदेश महासचिव, कानपुर की आभा निगम प्रदेश उपाध्यक्ष महिला, देवरिया की नीलम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला, बिजनौर की नाजिया प्रवीन प्रदेश अध्यक्ष महिला, बिजनौर की अर्चना चैधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, बिनौर की श्रीमती प्रीति प्रदेश महामंत्री, लखनऊ की नीतु जोसेफ प्रदेश सचिव, वाराणसी की कैलाश प्रसाद पाडे प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, सोनभद्र के मनीष त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण समाज, इलाहाबाद के अरुण कुमार पाण्डेय प्रदेश मंत्री ब्राह्मण समाज उ0-प्र0, कमलेश कुमार व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गौरव यादव प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ। 

कार्यकताओं को सम्बोधित करे हुए प्रदेश उपाध्यक्ष महिला श्रीमती अर्चना चैधरी ने कहा हमें प्रत्येक घर-घर में जाना है और खासतौर से महिला, नौजवानों व बच्चों को अपने शहीदों, क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का बोध करना है जिससे की हमारी नव पीढ़ी पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर देशभक्ति और ईमानदारी के साथ भारत के विकास में अपना योगदान दे सके। 
प्रदेश सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने सभी कार्यकताओं का आभार प्रकट किया और कहा यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का जन्मदिन भी मना रहे और हमारा प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन भी संपन्न हो रहा है। जिलाध्यक्ष बीरसिंह त्यागी ने हर प्रकार के सहयोग देने का आश्वासन दिया।  

प्रदेश सम्मेलन में उत्तर-प्रदेश में पार्टी की भूमिका के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वह अंत में निम्न प्रस्ताव तैयार किया गया, यह कि पार्टी अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए समान विचार धारा वाले संगठनों, पार्टियों के साथ मिलकर कार्य करेंगी। पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश के नगर निगम / नगर निकाय चुनावों में पूरी शक्ति के साथ भाग लेगी। पार्टी उत्तर-प्रदेश में प्रत्येक जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करेगी तथा जिला कार्यकारिणी का गठन करेगी। पार्टी प्रत्येक भारतीय के दिल में 

राष्ट्रीयता,देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करेगी। यह सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हुए। कार्यकता सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव हरवीर सिंह, राष्ट्रीय कृष्ण मोहन गर्ग गाजियाबाद के मेयर प्रत्याशी बी0एल0 बत्रा  विनोद अकेला, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजीत तिवारी, प्रदीप पाठक, मनोज कुमार शर्मा ‘होदिया’ राघवेन्द्र श्रीवास्तव,  जे0 पी0 द्वबे, अनिल सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, विवेक श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर कार्यकताओं ने देशभक्ति गीत व कविताओं का पाठ कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के प्रति अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।  

इस अवसर पर मुख्य रुप से रामअवतार यादव, सुरेश यादव, राजीव गौतम, पवन सक्सेना, सुभास पाण्डेय, मंटू सिंह, संजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, नागेन्द्र मोर्या, रजनीश दुबे, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, दीनानाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, अरविन्द कुमार, विनोद अकेला, कमल यादव, राम गणेश सिंह, संजय पासवान, पन्ना लाल, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, अनिल सिंह, पी0 के0 सिंह, अनिल दुबे, पिन्टू यादव, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, अमित त्यागी, अंकित त्यागी, अवनीश अग्रवाल, रिंकू, विवेक राणा, दीपक वर्मा समैत हजारों लोग उपस्थित रहें।
Previous Post Next Post