रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भाजपा महानगर के नेतृत्व में सरल एप्लीकेशन महा सदस्य अभियान राजनगर मंडल के नेहरू नगर क्षेत्र में चलाया गया जिसमें महापौर आशा शर्मा,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा,निकाय चुनाव सह संजय कश्यप,अनुज मित्तल,कामेश्वर त्यागी,रॉबिन तोमर, पंकज भारद्वाज,मनोज यादव,राज्यमंत्री प्रतिनिधि सौरभ जयसवाल, राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,महामंत्री ओम दत्त कौशिक,महामंत्री नीरज त्यागी,लीलू चौधरी,एवं अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और काफी संख्या में लोगों को सरल एप्लीकेशन डाउनलोड कराएं।

क्या है सरल एप्लिकेशन
कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ‘सरल’ नाम का एक एप लांच किया है। इस एप के जरिये कमजोर बूथों पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की नींव तैयार करने की रणनीति बनाई जा रही है। सरल एप पर कई पॉइंट पर बूथ के कमजोर होने का डाटा अपलोड किया जा रहा है जिससे कि भाजपा कमजोर बूथ को मजबूत बूथ बना सके।

महापौर आशा शर्मा द्वारा सरल एप के माध्यम से बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए प्रशिक्षण में भागीदारी सुनिश्चित की गई, सरल एप की उपयोगिता की जानकारी एवं उस एप को हर भाजपा कार्यकर्ता, सदस्य, एवं वोटरों के मोबाइल में कैसे इंस्टॉल किया जाएगा की जानकारी देकर महापौर ने एप इंस्टॉल कराई।
Previous Post Next Post